फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की फीस नहीं होगी माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों में फीस नहीं होगी माफ
विज्ञापन

हापुड़। निजी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों की अप्रैल, मई, जून महीने की फीस माफ नहीं होगी। अभिभावकों को फरवरी 2021 तक अपनी स्वेच्छा से इन महीनों की फीस स्कूलों को देनी होगी। शासन से फीस माफी का कोई आदेश भी नहीं आया है। यह पुष्टि डीआईओएस ने की है। वहीं, फीस नहीं मिलने से स्कूलों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है, जिसके चलते स्टाफ को भी वेतन देना मुश्किल हो रहा है।
कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन लगने से प्रत्येक वर्ग और व्यवसाय की हालत खराब है। स्कूल तभी से बंद चल रहे हैं। अभिभावक संघ फीस माफी की मांग उठा रहे हैं। लेकिन शासन से फीस माफी का कोई आदेश नहीं है। यह जानकारी डीआईओएस निशा अस्थाना ने दी। उन्होंने बताया कि अभिभावकों पर स्कूल फीस के लिए दबाव नहीं बनाएंगे। हालांकि अभिभावक फरवरी 2021 तक इन महीनों की फीस अपनी स्वेच्छा से जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

हापुड़ इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि कोई भी स्कूल एक मुश्त फीस जमा कराने का दबाव नहीं बना रहा है। फीस नहीं आने से सभी स्कूलों की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है। अभिभावक फरवरी महीने तक अपनी स्वेच्छा से इन तीन महीनों की फीस जमा करा सकते हैं। यदि कोई स्कूल अभिभावकों पर दबाव बनाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीआईओएस निशा अस्थाना ने कहा कि शासन से फीस माफी का कोई आदेश नहीं आया है। इसलिए अभिभावक अपनी स्वेच्छा से फरवरी 2021 तक फीस जमा करा दें। कोई स्कूल अभिभावकों पर फीस को लेकर दबाव नहीं बनाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें