फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप कनेक्शन नहीं होने से किसान की आठ बीघा गन्ने की फसल चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के अभाव में किसान की आठ बीघा फसल चौपट
विज्ञापन

हापुड़। शकरपुरा निवासी एक किसान की आठ बीघा गन्ने की फसल पानी के अभाव में चौपट हो गई। पावर कॉरपोरेशन की सामान्य नलकूप योजना के तहत कनेक्शन की मंजूरी भी हो गई लेकिन किसान को कनेक्शन नहीं दिया गया। जिसके चलते किसान की आठ बीघा गन्ने की फसल सूखकर नष्ट हो गई है। पीड़ित किसान ने इस मामले में एसडीएम से शिकायत कर, कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शकरपुरा निवासी किसान गोपीचंद ने बताया कि नलकूप कनेक्शन के लिए उसने सामान्य नलकूप योजना के तहत 9200 रुपये की रसीद कटाई थी। शासन से जारी लिस्ट में उसका नाम भी आ चुका है। लेकिन आज तक उसके नलकूप तक लाइन नहीं खींची जा सकी है। इसका प्रमुख कारण गांव के ही कुछ लोगों द्वारा लगाया जा रहा अड़ंगा है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारी, कर्मचारी कई बार लाइन खींचने के लिए गए हैं। लेकिन उक्त लोगों की दबंगई के चलते वह भी वापस लौट आते हैं। आलम यह है कि उसकी आठ बीघा गन्ने की फसल चौपट हो गई है। काफी प्रयास के बाद भी उसका कनेक्शन चालू नहीं कराया जा सका है। इस मामले में अब पीड़ित किसान ने एसडीएम से शिकायत कर, कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि किसान का यदि सामान्य नलकूप योजना में नाम आ चुका है तो उसके नलकूप तक लाइन अवश्य ही खिंचवाई जाएगी। किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें