फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान ब्याज समेत दिलाने की मांग पर रालोद 12 को करेगी भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान के लिए भूख हड़ताल करेगी रालोद
विज्ञापन

हापुड़। रालोद ने गन्ना किसानों का भुगतान ब्याज समेत दिलाने की मांग को लेकर 12 जुलाई को डीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल का एलान किया है। लॉकडाउन में तीन महीने का बिजली का बिल माफ करने व मुजफ्फरनगर में आत्महत्या करने वाले किसान को मुआवजा और परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दिलाने की भी मांग उठाई गई है।
जिले में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती की जाती है। जिले के किसानों का शुगर मिल पर बीते वर्ष का भी गन्ना भुगतान बकाया है। ऐसे में रालोद कार्यकर्ताओं ने रुका भुगतान ब्याज समेत कराने की मांग उठाई है। बता दें कि अब से पूर्व भी इस तरह की मांगे कई बार उठाई गई है। लेकिन इन मांगों को पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार रालोद ने मांग को लेकर भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल की जाएगी। बिजली के बिलों को भी माफ कराने की मांग रखेंगे। इतना ही नहीं मुजफ्फरनगर में आत्महत्या करने वाले किसान को भी मुआवजा दिलाने और उसके परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दिलाने की भी आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें