फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती पर रोक, डायट में 27 अभ्यर्थियों की हो सकी काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
डायट में 27 अभ्यर्थियों की ही हो सकी काउंसलिंग
विज्ञापन

हापुड़। हाईकोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षक भर्ती को रोक दिया गया। ऐसे में हापुड़ डायट में चल रही काउंसलिंग को भी बीच में ही रोकना पड़ा। सिर्फ 27 अभ्यर्थी ही इस प्रक्रिया में भाग ले सके थे। ऐसे में उन्हें मायूस होना पड़ा।
शासन द्वारा शिक्षक भर्ती में हापुड़ को 150 सहायक अध्यापक आवंटित किए गए थे। तीन जून से 6 जून तक अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग का समय निर्धारित किया गया था। बुधवार को निर्धारित समय पर अभ्यर्थी अपने दस्तावेज लेकर जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंच गए। अधिकारियों ने भी नियम के अनुसार काउंसलिंग शुरू करा दी, लेकिन हाईकोर्ट द्वारा भर्ती पर रोक लगा दी गई, जिसके बाद काउंसलिंग को भी बीच में ही रोकना पड़ा। भर्ती पर रोक की सूचना से चयनित अभ्यर्थियों में मायूसी छा गई। पात्र अभ्यर्थियों में भर्ती पर रोक को लेकर पूरे दिन अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि भर्ती पर रोक लगाए जाने की सूचना मिलते ही काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है। अब आगे जो आदेश मिलेंगे उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें