फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नियमविरुद्ध खुल रहे बाजार, प्रशासन ने दिखायी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में नियमविरुद्ध खुल रहे बाजार, अधिकारियों ने की कार्रवाई
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बाजार खोले जाने के निर्णय बाद लगातार नियमों का उल्लंघन हो रहा है। कुछ दुकानदार नियम विरुद्ध दुकानें खोल रहे हैं। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं रहा है। जिसके मद्देनजर बुधवार को भी पुलिस व प्रशासनिक टीमों ने बाकायदा एनाउंसमेंट कर दुकानदारों को चेताया और चालान भी काटे। उधर, बाजारों में उमड़ रही भीड़ के कारण जाम जैसे हालात रहे।
नियमों के अनुसार एक दिन में एक ओर की ही दुकानें खोले जाने के आदेश होते हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदार दूसरी ओर की दुकानों को खोल लेेते हैं। कोरोना संकट के बीच नियमों का पालन कराने के लिए बुधवार को भी जिला प्रशासन और नगर पालिका की टीम सड़कों पर उतरी। टीमों द्वारा बाजारों का निरीक्षण किया गया। पक्का बाग व गढ़ दिल्ली रोड पर दुकानें खुली हुई थी। टीमों ने इन दुकानों को बंद कराया और कुछ दुकानों चालान भी काटे। पुलिस ने एनाउंसमेंट की दुकानदारों को चेताया। दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर नियमों का उल्लंघन न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बाजारों में उमड़ रही लोगों की भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन नहीं हो रहा है। बुधवार को स्वर्ग आश्रम रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें