भाकियू ने की किसानों का कर्ज माफी की मांग
हापुड़। लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से परेशान किसानों का कर्ज माफ कराने के लिए भाकियू ने मंगलवार को सीएम को संबोधित ज्ञापन एलडीएम को सौंपा। वहीं प्रकृति की मार से चौपल हुई सब्जी आदि की फसल का मुआवजा दिलाने की भी मांग की।
भाकियू के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर किसान सब्जी आदि की खेती करते हैं। लॉकडाउन के चलते मंडी में खरीदार नहीं मिलने के कारण किसानों को लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो गया। आलम यह रहा कि किसान कर्ज में फंसते जा रहे हैं। लेकिन शासन, प्रशासन इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहा है।
भाकियू नेता राधेलाल त्यागी ने कहा कि आर्थिक तंगी में फंसे किसानों को राहत दिलाने के लिए कर्ज माफ करना जरूरी है। इसलिए सरकार जल्द से जल्द किसानों को राहत दिलाने के लिए इस कदम को उठाए। अन्यथा किसान की हालत खराब होती चली जाएगी। इस मौके पर रवि भाटी, सुधाकर त्यागी, राजेंद्र सिंह, अमरेश त्यागी आदि मौजूद रहे।