फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ रही भीड़, सड़कों पर जाम की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में उमड़ रही भीड़, सड़कों पर जाम की स्थिति
विज्ञापन

हापुड़। बाजार खुलने के बाद शहर के हालात गंभीर हैं। सुबह के समय बाजारों में भीड़ के कारण जाम जैसे हालात हैं। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखायी दे रही हैं, जिससे आने वाले समय में लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। लोग बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रख रहे हैं।
प्रदेश सरकार की नई गाइडलाइन के बाद जिले में बाजार खुलने के लिए काफी छूट दे गई है, लेकिन इस छूट के बाद शहर के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। दिन में सुबह के समय बाजारों की स्थिति काफी खतरनाक है। बाजारों में अत्यधिक भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान बाजारों के अलावा शहर के मुख्य चौराहों पर भी जाम की स्थिति रहती है। तहसील चौपला के अलावा पक्का बाग और मुख्य बाजारों में जाम जैसे हालात बने रहते हैं। मंगलवार को भी बाजारों में इसी प्रकार के हालात रहने से स्थिति काफी खतरनाक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा था। लोग कंधे से कंधा मिलकर खरीददारी कर रहे थे। कुछ लोगों द्वारा मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। ऐसी स्थिति में आने वाले समय में हालात काफी खतरनाक हो सकते हैं। एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें