फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट प्रेक्टिस करने वाले स्वास्थ्य विभाग के सर्जन को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट प्रेक्टिस करने वाले स्वास्थ्य विभाग के सर्जन को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

हापुड़। पक्का बाग स्थित एक निजी अस्पताल में प्रेक्टिस करने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग के सर्जन को प्रतिकूल प्रविष्टि मिली है। अस्पताल को पहले ही सील किया जा चुका है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों पक्का बाग स्थित एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की बिना कोरोना की जांच कराए ही सर्जरी से प्रसव कराया जा रहा था। सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल में छापा मारा गया। इस दौरान वहां स्वास्थ्य विभाग के एक सर्जन सर्जरी करते मिले। आनन फानन में अस्पताल को सील कर दिया गया था। जबकि सर्जन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई थी।
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेने के बाद सर्जन को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। बता दें कि बीते दिनों सीएचसी में एक मरीज की सर्जरी होनी थी। तब उक्त सर्जन मरीज की बिना सर्जरी किए ही अस्पताल छोड़कर चले गए थे। हालत बिगड़ने पर सीएमओ को खुद ऑपरेशन करने आना पड़ा था। इस मामले की शिकायत भी उच्चाधिकारियों से की गई थी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि निजी प्रेक्टिस किए जाने के मामले में सर्जन को प्रतिकूल प्रविष्टि मिली है। अस्पताल को पहले ही सील किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें