फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत से लौटे व्यक्ति समेत तीन में कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कुवैत से लौटे व्यक्ति समेत तीन में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन

हापुड़। कुवैत से पिलखुवा लौटे एक व्यक्ति में जांच के दौरान कोरोना की पुष्टि हुई है। साथ ही दो अन्य लोगों में भी संक्रमण मिला है। जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। जबकि एक मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गया। बीते दिनों पिलखुवा निवासी व्यक्ति की कोरोना के चलते मेरठ में मौत हो गई थी, इसे भी अब स्थानीय प्रशासन ने अपने रिकॉर्ड में शामिल किया है। जिसके बाद मरने वालों की संख्या दो हो गई है।
पिलखुवा निवासी एक व्यक्ति बीते दिनों कुवैत से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसे क्वारंटीन करा दिया गया था। वहीं सैंपल भी जांच को भेजा था, उक्त व्यक्ति की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बीते दिनों पिलखुवा निवासी एक व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान मेरठ में हुई थी। मृतक में कोरोना की पुष्टि की गई थी। मृतक के संपर्क में आए कुछ लोगों के सैंपल भी जांच को लैब भेजे थे। इनमें से दो में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं एक मरीज स्वस्थ भी हो गया है। तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में अब कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते दिनों पिलखुवा निवासी जिस व्यक्ति की कोरोना के चलते मौत हुई थी। अब उसे प्रशासन ने अपने रिकॉर्ड में शामिल कर लिया है। जिसके बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। इससे पहले भी पिलखुवा निवासी एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोट
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा नेे बताया कि जिले में तीन नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, अब जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें