फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोगियों को स्वस्थ करने में जुटे कोरोना वॉरियर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
रोगियों को स्वस्थ करने में जुटे कोरोना वॉरियर्स
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के संक्रमण से जहां पूरी दुनिया में हाहाकार है। वहीं देवदूत बने चिकित्सक अपनी जान को हथेली पर रख कई सप्ताहों से अस्पतालों में ड्यूटी कर रहे हैं ताकि देश कोरोना से जंग जीत सके। हापुड़ सीएचसी में भी तैनात आधा दर्जन कर्मचारियों का स्टॉफ इसी धुन में काम कर रहे हैं और जान की परवाह किए बगैर बीते 15 दिन से 24 घंटे पॉजिटिव मरीजों की देखरेख में खुद को व्यस्त रख रहे हैं। इस अस्पताल में आठ कोरोना पीड़ित मरीज भर्ती हैं।
कोरोना से बचाव के लिए शासन और प्रशासन ने अचूक योजना बनाई है। इसका पालन कराने के लिए कर्मचारियों को अपना पूरा समय अस्पतालों में ही देना पड़ रहा है। हापुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेवल वन कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। इसमें जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से आठ को आइसोलेट किया गया है। इनकी देखरेख की जिम्मेदारी डा.राहुल आर्य, डा.राकेश यादव, अनुज त्यागी, मधुर, नवीन, राजू, अब्दुल को दी गई है। सभी कर्मचारी अपना प्राथमिक कर्तव्य ड्यूटी को मान रहे हैं। यही कारण है कि बीते 15 दिन से वह घर नहीं गए और पूरी जान से संक्रमित मरीजों की देखरेख में जुटे हैं।
विज्ञापन

घंटों तक मरीजों की निगरानी के दौरान इन चिकित्सकों को पूरी तरह किटों से लैस होना पड़ता है। ऐसे में भयंकर तापमान और शरीर की बंदिशों को उन्हें झेलना पड़ता है। इन कोरोना वॉरियर्स का कहना है कि पहला कर्तव्य कोरोना से देश को जंग जिताना है। बीते 15 दिन से वह अपने परिजनों से नहीं मिले हैं। क्योंकि पहले उन्हें संक्रमित मरीजों को ठीक करना है, ताकि वह स्वस्थ होकर अपने परिवार में लौट सकें।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रेखा शर्मा व डिप्टी सीएमओ डा. जेपी त्यागी ने सीएचसी में तैनात स्टॉफ का हौसला बढ़ाया है। साथ ही उनसे संक्रमण से बचे रहने के साथ ही पॉजिटिव मरीजों की बेहतर देखभाल की आशा व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें