फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस कर्मी हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य बुखार व खांसी में भी अस्पतालों की दौड़ लगा रहे लोग
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना का खौफ लोगों में इस कदर हावी हो गया है कि सामान्य बुखार और खांसी को लेकर भी वह खासे परेशान होने लगे हैं। सामान्य लोगों के साथ ही पुलिस कर्मी भी बड़ी संख्या में अपने बच्चों को लेकर कोठीगेट अस्पताल पहुंच रहे हैं और उनकी जांच भी करा रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक उन्हें लक्षणों की जानकारी देकर, न घबराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कोठीगेट अस्पताल पर रविवार को महिला, पुरुष पुलिसकर्मी अपने बच्चों को साथ लेकर पहुंचे और कहा कि उन्हें बुखार आदि की समस्या है। ऐसे में उनकी जांच की जाए। चिकित्सकों ने पुलिस कर्मियों और उनके बच्चों की जांच की जिसमें कोई लक्षण नहीं मिला। चिकित्सकों ने पुलिस कर्मियों को बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि मौसम के बदलाव से भी बुखार आदि हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें