फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ सीएचसी का आपातकाल वार्ड कोठी गेट अस्पताल सिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ सीएचसी का आपातकालीन वार्ड कोठी गेट अस्पताल में शिफ्ट
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड स्थित सीएचसी में बने आपातकालीन वार्ड को कोठीगेट अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए शिफ्ट किया गया है। हालांकि यहां बुखार, जुकाम के मरीजों के लिए भी काउंटर की व्यवस्था की गई है, जो सीएचसी से ही दवा ले सकेंगे।
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिले में युद्धस्तर पर तैयारियां हो रही हैं। पिलखुवा के मेडिकल कॉलेजों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। हापुड़ सीएचसी को पहले ही कोविड अस्पताल के रूम में रिजर्व कर दिया गया था। यहां होने वाले प्रसवों पर रोक लगा दी गई थी, साथ ही यहां मिलने वाली प्रसव की सुविधा को कोठीगेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, लेकिन आपातकाल वार्ड सीएचसी में ही था। ऐसे में यहां पहुंचने वाले मरीजों को खतरा बना रहता था। अब सीएमओ ने इस अस्पताल के आपातकाल वार्ड को कोठीगेट अस्पताल में शिफ्ट करा दिया है। हालांकि सीएचसी में बुखार, जुकाम से पीड़ित मरीजों को दवा, गोली मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि गढ़ रोड सीएचसी में अब सिर्फ कोरोना के संदिग्धों को भर्ती किया जाएगा। बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों को भी दवा मिल सकेगी। प्रसव पीड़ा और आपातकाल वार्ड में आने वाले लोगों को कोठीगेट अस्पताल जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें