फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! हापुड़ जिले में वाह्य प्रदेशों से आए हैं 1400 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ जिले में बाहरी प्रदेशों से आए हैं 1400 लोग
विज्ञापन

हापुड़। लॉक डाउन के मद्देनजर हापुड़ जिले में अभी तक वाह्य प्रदेशों से करीब 1400 लोग आए हैं, जिनकी निगरानी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। विदेश से लौटे सभी 105 लोग अभी स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। इन सभी लोगों के घरों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। बाहर घूमते मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
कोरोना वायरस ने पूरी दुनियां को परेशानी में डाल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में संपूर्ण लॉक डाउन की घोषणा की है। इसी बीच हापुड़ जिले में भी विभिन्न प्रदेशों से करीब 1400 लोग आए हैं। इन लोगों की निगरानी को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 60 टीमों का गठन कर दिया है। टीम द्वारा इन सभी लोगों के घरों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारियों का दावा है कि अभी तक प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ है। किसी में भी कोरोना का लक्षण नहीं मिला है। इसके अलावा विदेश से भी अभी तक 105 लोग हापुड़ में आए हैं। इनमें अधिकांश की निगरानी का समय भी पूरा हो गया है। सुखद बात यह है कि अभी तक जिले में एक भी मरीज कोरोना से पॉजीटिव नहीं मिला है। फिर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
बाहर से आने वाले लोगों से रहें सचेत
- बाहरी जिले या प्रदेश से आने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। यदि बाहर से आया कोई व्यक्ति इधर उधर घूमता दिखे तो पुलिस या स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। जिससे कोरोना का संक्रमण न बढ़ सके।
11 लोगों के सैंपल आए हैं निगेटिव
- हापुड़ जिले से अभी तक 11 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इन सभी का सैंपल जांच में निगेटिव मिला है, इससे स्वास्थ्य विभाग व लोगों ने राहत की सांस ली है।
60 टीमें रख रहीं है नजर
- स्वास्थ्य विभाग द्वारा 60 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम क्षेत्र में घूमकर लोगों पर नजर रख रही है। गनीमत है कि अभी तक स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रेखा शर्मा का कहना है वाह्य प्रदेश व विदेश से आए लोगों की हर संभव जांच करायी जा रही है। फिलहाल जिले में कोई संक्रमित नहीं है, बाहर से आए लोग, अपने घरों में ही रहें। अन्यथा कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें