फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर रेट सामान बेचने वालों पर शिकंजा कसेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवर रेट सामान बेचने वालों पर शिकंजा कसेगा प्रशासन
विज्ञापन

हापुड़। दैनिक उपयोग में इस्तेमाल होने वाली रोजमर्रा की चीजों में उचित रेट से अधिक दामों में सामान बेचकर मोटा मुनाफा कमाने वालों पर जिला प्रशासन अब सख्ती करेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। जिले में नियुक्त नोडल अधिकारी इसकी निरंतर निगरानी करेंगे।
लॉक डॉउन के दौरान लोगों को उचित दाम में सामान उपलब्ध कराने के लिए डीएम ने जिले में किराना की दुकानों को नामित किया था। साथ ही थोक और फुटकर के रेट निर्धारित किए थे। लेकिन इसके बाद भी दुकानों पर मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में निर्धारित रेट से अधिक दाम में सामान बेचकर लोगों की जेब काटी जा रही है। बकि जिला प्रशासन द्वारा सब्जी, अनाज, फल व दूध से बने उत्पादों के मूल्य निर्धारित किए हैं। जिले में कुछ लोग कालाबाजारी को बढ़ावा दे रहे हैं। निर्धारित मूल्य से अधिक पर जरूरी सामान लोगों को बेचा जा रहा है।इस प्रकार की बढ़ती शिकायतों के बाद जिला प्रशासन अब सख्त हो गया है।
विज्ञापन

डीएम ने इसके लिए जिले में तैनात चार नोडल अधिकारियों डीओ पवन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश पटेल, जिला खाद्य विप्रणन अधिकारी सुरेश एवं तहसील के उप जिला मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। हम लोग मुनाफाखोरों वेद कालाबाजारी के खिलाफ मोबाइल नंबर 9760457026, 99976703393, 9368414711 पर शिकायत कर सकते हैं। डीएम ने जमाखोरी और निर्धारित रेट से अधिक दाम में सामान बेचने वालों पर करवाई के सख्त निर्देश दिए है।
विज्ञापन

डीएम अदिति सिंह ने बताया कि जिले में अगर कोई सामान की जमाखोरी और निर्धारित रेट से अधिक दाम में सामान बेचता हैं, तो उसपर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में तैनात किए गए नोडल अधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं। कोई भी शिकायत मिलती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें