नोएडा से हापुड़ लौटा युवक, बुखार में नहीं हो रहा आराम
हापुड़। नोएडा से हापुड़ लोटे एक युवक के बुखार में एक सप्ताह बाद भी आराम नहीं लग पा रहा है। परेशान युवक सोमवार को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और चिकित्सकों से परामर्श लिया। युवक के गले में खराश और खांसी भी है। हालांकि चिकित्सकों ने कोरोना जैसे लक्षणों से इंकार किया है।
मेरठ रोड आवास विकास निवासी एक युवक नोएडा में नौकरी करता है। करीब एक सप्ताह पूर्व नोएडा से हापुड़ लौटा था। तभी से उसे बुखार की समस्या बनी हुई है। इतना ही नहीं गले में खराश और खांसी से भी उक्त युवक परेशान है।
एक हफ्ते बाद भी आराम न लगने से परेशानी युवक सोमवार को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। वहां उसने चिकित्सकों से परामर्श लिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर दिनेश खत्री ने बताया कि युवक में मौसम के बदलाव से बुखार आदि की समस्या है। युवक में कोरोना जैसा कोई लक्षण नहीं मिला है।