फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता बढ़ाए बगैर संचालन करने पर स्कूल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मान्यता चल रहे स्कूल पर कार्रवाई
विज्ञापन

हापुड़। गांव रसूलपुर में बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे एक स्कूल को बीएसए ने बंद कराने के आदेश जारी किए हैं। थाना प्रभारी बाबूगढ़ से भी सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्राचार किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि रसूलपुर स्थित महाकवि गंगादास सरस्वती शिक्षा मंदिर, को वर्ष 2000-2001 से अगले पांच वर्ष तक के लिए अस्थाई मान्यता प्रदान की गई थी। विद्यालय को 31 मार्च 2005 तक मान्यता प्राप्त थी। लेकिन उक्त विद्यालय को वर्तमान में मान्यता प्राप्त नहीं है। फिर भी इसका संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

26 सिंतबर 2019 को विद्यालय प्रबंधक को विद्यालय बंद करने के संबंध में नोटिस जारी किया गया था। लेकिन विद्यालय को फिर भी बंद नहीं किया गया। बीएसए ने बताया कि इस कार्यप्रणाली से प्रबंधक द्वारा निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार नियमावली 2011 का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएसए देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस मामले में थाना प्रभारी बाबूगढ़ से विद्यालय को बंद करा, सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्राचार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें