फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पंद्रह दिन बाद ही विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के पंद्रह दिन बाद ही विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

हापुड़। पिलखुवा के अनवरपुर निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर शादी के पंद्रह दिन बाद ही उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। तभी से वह मायके में रह रही है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम व एसपी से गुहार लगायी है।
विज्ञापन

शिकायत में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरपुर निवासी सीमा पुत्री पप्पू सिंह ने बताया कि उसकी शादी 10 फरवरी 2019 को मुरादाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे और शादी के पंद्रह दिन बाद ही उसे घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में रही है। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का कहना है कि आरोपी आए दिन उससे पिता से पांच लाख रुपये की मांग करते हैं। जिसके कारण उसे ससुराल नहीं ले जाया जा रहा है। पीड़िता ने डीएम व एसपी से मामले में कार्रवाई और उसके भरण पोषण के लिए सहायता की मांग की है। मामले में संबंधित पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें