फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर रची थी ललित की हत्या की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी ललित की हत्या की साजिश
विज्ञापन

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी के पास पांच फरवरी को मिले शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक की पत्नी ने ही प्रेमी से पत्नी की हत्या कराई थी। शादी के चलने के बहाने प्रेमी व उसका दोस्त ललित को लेकर गढ़ आए थे। शराब के नशे में सिर पर पत्थर से हमला कर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि पांच फरवरी को थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी नहर पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। अगले दिन मृतघक की शिनाख्त जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना के गांव राजापुर निवासी ललित (28) के रूप में हुई थी। मामले में मृतक के भाई मनीष ने एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना का पर्दाफाश करने के लिए गढ़ प्रभारी राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी पर शक हुआ। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि उसका पिछले दो वर्षों से पड़ोस में रहने वाले विरेंद्र से प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे। ललित को इसकी जानकारी हो गई थी। वह इसमें बाधक बन रहा था। इसके लिए ललित आए दिन रचना के साथ मारपीट करता था। इस बात से झुब्ध होकर रचना ने प्रेमी संग मिलकर ललित की हत्या की साजिश रची। पांच फरवरी को विरेंद्र ने ललित को फोन कर एक शादी में चलने के लिए राजी कर लिया। विरेंद्र अपने दोस्त डेनी उर्फ सौरभ पुत्र कुंवरपाल निवासी किशौला थाना स्याना के साथ ललित को कार से लेकर गढ़ आ गया। यहां इन दोनों ने ललित को शराब पिला दी। जब वह नशे में हो गया तो पत्थर से ललित के सिर पर लगातार प्रहार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद दोनों ने उसके शव को गांव अठसैनी स्थित नहर के पास फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने हत्यारोपी रचना व विरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है। जबकि डेनी फिलहाल फरार चल रहा है। एसपी ने बताया कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें