फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी कर रहे पांच के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉरपोरेशन ने 51 बकाएदारों के काटे कनेक्शन
विज्ञापन

हापुड़। राजस्व वसूली को लेकर पावर कॉरपोरेशन ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को भी अभियान के तहत साढ़े चार लाख की बक ाएदारी पर 51 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे वहीं पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
राजस्व वसूली को लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारी गंभीर हो गए हैं। शासन को प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री स्वयं इसकी समीक्षा करते हैं। ऐसे में निगम के अधिकारियों के लिए राजस्व वसूली करो या मरो का सवाल बन गया है। एसडीओ के नेतृत्व में टीमों का गठन कर दिया गया है। मंगलवार को एसडीओ प्रथम राहुल गुप्त के नेतृत्व में टीमों ने अभियान चलाकर, बकाएदारों के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान करीब साढ़े चार लाख की बकायेदारी वाले 51 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। मौके पर ही बिल जमा करने वालों के कनेक्शन विच्छेदन होने से बचे। इतना ही नहीं कनेक्शन होते हुए भी कटिया डालकर बिजली की चोरी कर रहे पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि राजस्व वसूली को लेकर अभियान जारी है। बिजली की चोरी बर्दाश्त नहीं होगी। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें