फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के तीन गांवों में पंचायत भवन बनने का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीन गांवों में बनेंगे पंचायत भवन
विज्ञापन

हापुड़। जिले के तीन गांवों में पंचायत भवन बनने का रास्ता साफ हो गया है। इन गांवों में भवन के लिए भूमि चिन्हित न होने के कारण धनराशि जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य अटका हुआ था। लेकिन अब भूमि चिन्हित हो गई है तथा इनके निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले के हापुड़ ब्लाक के गांव घुंघराला, सिंभावली ब्लाक के गांव सरावनी व धौलाना ब्लाक के गांव बझैड़ा खुर्द में पंचायत भवन बनाए जाना प्रस्तावित हुआ था। प्रत्येक पंचायत भवन के निर्माण में 17.40 लाख रुपये खर्च होने थे। तीनों के लिए कुल धनराशि भी जारी कर दी गयी थी। लेकिन अभी तक भूमि चिन्हित न होने के कारण मामला लटका हुआ था। एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि घुंघराला में पंचायत भवन के निर्माण के लिए भूमि का चयन नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब चयन हो चुका है। ऐसे में यहां जल्द ही पंचायत भवन का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ यावर अब्बास ने बताया कि घुंघराला के अलावा सिंभावली ब्लाक के गांव सरावनी और धौलाना ब्लाक के गांव बझैड़ा खुर्द में भी पंचायत भवन के लिए भूमि चिन्हित कर ली गयी है। पर्याप्त बजट भी पहले ही प्राप्त हो चुका है। अब निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें