फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में नेंगे ओपन जिम, मैदानों में निखरेगी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में बनेंगे ओपन जिम, मैदानों में निखरेगी प्रतिभा
विज्ञापन

हापुड़। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को निखारने और लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मैदान और इनमें ओपन जिम की शुरूआत करने जा रही है। हर गांव में मैदान की भूमि चिन्हित करने के साथ इसके एक हिस्से में जिम का निर्माण भी कराया जाएगा।
सरकार खेलों को लेकर काफी गंभीर है। खेलो इंडिया खेलों और दूसरी मुहित के जरिए युवाओं को इससे जोड़ा जा रहा है। इसी के तहत सरकार अब ग्रामीण क्षेत्रों में मैदान और इसमें ओपन जिम की शुरू करने जा रही है। हर गांव में अब भूमि चिन्हित कर बच्चों को खेलने के लिए मैदान उपलब्ध कराए जाएंगे। अभी भी अधिकतर गांवों में बच्चों के खेेलने के लिए मैदान नहीं है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शासन द्वारा जारी आदेशों के तहत अब हर गांव में मैदान के लिए भूमि की तलाश की जाएगी। गांवों में ग्राम पंचायत की ऐसी भूमि को चिन्हित किया जाएगा, जो मैदान के लिए उपयुक्त हो। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग द्वारा जल्द कार्यवाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदानों में बनेंगे ओपन जिम --
मैदानों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम भी स्थापित किए जाएंगे। जिसमें जिम के लिए आधुनिक मशीनें लगायी जाएंगी। इन जिम में युवाओं के साथ साथ हर उम्र के लोग अपनी सेहत के लिए व्यायाम कर सकेंगे। डीपीआरओ यावर अब्बास ने बताया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की ओर खासा ध्यान दे रही है। ऐसे में गांवों में मैदान के साथ ओपन जिम बनाने के लिए आदेश प्राप्त हुए हैं। इस योजना जल्द ही क्रियान्वयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें