फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्ना भुगतान की समस्या पर भाकियू का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान पर भाकियू ने दिया धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान की समस्या पर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। 14 फरवरी तक भुगतान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाकियू के राष्ट्रीय सचिव सतवीर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने चीनी मिलों के खिलाफ आरसी की संस्तुति शासन को भेज रखी है, लेकिन शासन आरसी जारी नहीं कर रहा है। यह किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने कहा कि चीनी मिलों की मनमानी के चलते किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है। यदि जिला प्रशासन और शासन सख्ती करे तो चीनी मिलें जल्द भुगतान कर देंगी। भाकियू नेता जतिन चौधरी ने कहा कि भुगतान न होने के चलते किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। घरेलू खर्च के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि उसके लाखों रुपये चीनी मिल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अदिति सिंह को मांगों को संबंध में ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि 14 फरवरी तक भुगतान नहीं हुआ तो भाकियू आंदोलन करेगी। इस दौरान कुशलपाल आर्य, समरपाल सिंह, हाजी कौसर, हरेंद्र उबारपुर, नितिन बाना, यशवीर, कमल, टेनपाल, वीरेंद्र आदि कसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें