फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में नजर रखेगी स्पेशल टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में नजर रखेगी स्पेशल टीम
विज्ञापन

हापुड़। जिले के सरकारी अस्पतालों में अब चिकित्सक, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखने के लिए स्पेशल टीम गठित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह टीम गोपनीय तरीके से कार्यप्रणाली परखेगी। मरीजों से फीड बैक लेगी। सुविधा शुल्क लेने जैसे मामलों का पर्दाफाश कर, कार्रवाई कराएगी।
पिलखुवा पीएचसी में फार्मासिस्ट द्वारा सुविधा शुल्क लिए जाने के मामले में वायरल वीडियो के बाद उस पर निलंबन की कार्रवाई कर दी गई है। जिले के अन्य अस्पतालों से भी इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। मामले की गंभीरता पर सीएमओ ने स्पेशल टीम गठित करने का निर्णय लिया है। यह टीम गोपनीय तरीके से अस्पतालों में नजर बनाए रखेगी। उपचार करा वापस लौटने वाले मरीजों से फीड बैक लिया जाएगा। सुविधा शुल्क लेने जैसे मामलों का पर्दाफाश भी करेगी।
विज्ञापन

पिलखुवा क्षेत्र के अस्पतालों में पहले भी हुआ था फर्जीवाड़ा
- पिलखुवा क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में एक चिकित्सक ने सीएमओ की मुहर व फर्जी हस्ताक्षर कर कई मेडिकल प्रमाण पत्र जारी कर दिए थे। इस मामले में सीएमओ ने कड़ी चेतावनी देकर, उक्त कर्मचारी को छोड़ दिया था।
बाहर से दवाएं लिखने की मिल रही सूचना
- कई सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवा लिखे जाने की सूचना भी सीएमओ कार्यालय को मिल रही हैं। सीएमओ ने खुद ही इस सूचना पर अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कोट
सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा का कहना है कि अस्पतालों पर पूरी नजर रखी जा रही है। टीम का गठन कर, इस तरह की गतिविधियों पर नियंत्रण लगाया जाएगा। नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें