फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में धनौरा के कार्तिक ने गाड़ा झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान पर भारत की जीत का मनाया जश्न
विज्ञापन

हापुड़। अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप के सेमिफाइनल मुकाबले में भारत की मजबूत गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की टीम ढेर हो गई। इसमें हापुड़ के गांव धनौरा निवासी कार्तिक त्यागी की गेंदबाजी भी जमकर चमकी। अपने आठ ओवर में उन्होंने सिर्फ 32 रन देकर, दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं भारत ने पाकिस्तान के लक्ष्य को आसानी से पार करते हुए जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत की जीत का लोगों ने जमकर जश्न मनाया।
सेमिफाइनल मुकाबले में भारत पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर पूरा देश मंगलवार को टीवी पर युवा खिलाड़ियों का जज्बा देखते रहे। हापुड़ के लोग अपने लाल कार्तिक त्यागी की गेंदबाजी पर गर्व महसूस कर रहे थे। क्योंकि इस मैच में उनकी धारदार गेंदबाजी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बैक फुट पर धकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक ओवर में कार्तिक त्यागी बल्लेबाजों पर हावी रहे। अपने आठ ओवर में उन्होंने सिर्फ 32 रन दिए, जबकि दो महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए। उनके विकेट लेते ही लोगों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ती। कार्तिक त्यागी के गांव धनौरा में उनके परिजन भी ग्रामीणों के साथ टीवी पर उनका प्रदर्शन देखते रहे। धारदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की टीम को 172 रन पर ऑलआउट करने के बाद ग्रामीणों ने कार्तिक के परिजनों को बधाई दी और जश्न मनाया। वहीं, भारतीय टीम के बल्लेबाजी ने आसानी से सेमिफाइनल का मुकाबला जीतकर, भारत को फाइल में पहुंचा दिया। भारत की जीत पर खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी जमकर जश्न मनाया। जिला खो-खो एसोसिएशन के सचिव रविन्द्र गुर्जर, मनप्रीत खेरा, खेल प्रशिक्षक डॉ. सुदर्शन त्यागी, कुश्ती के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व जिला कुश्ती संघ के सचिव रामकुमार त्यागी, वरूण त्यागी, उद्योगपति अमन गुप्ता, संजय कृपाल ने कार्तिक त्यागी को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें