फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने दिया तीन तलाक, सात के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज न मिलने दिया तीन तलाक, सात पर एफआईआर
विज्ञापन

हापुड़। दहेज की मांग पूरी न एक विवाहिता को उसके पति ने तीन तलाक कह दिया। इतना ही नहीं पीड़िता के साथ उसके देवर ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में पति समेत ससुराल पक्ष के सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता के अनुसार उसकी शादी जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंद्राबाद क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में 50 हजार की नकदी व बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं एक दिन देवर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद वह मायके आ गई। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पीड़िता को तीन तलाक कह दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के आमिर, हसीन, परवीन, वसीम, गुलफाम, अकरम और आशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें