फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोध में हुए बलवे का एक और आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएए के विरोध में हुए बलवे का एक और आरोपी दबोचा
विज्ञापन

हापुड़। सीएए और एनआरसी के विरोध में 20 दिसंबर को हुए बवाल के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा है। पुलिस पहले ही बवाल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब कि 20 दिसंबर को सीएए और एनआरसी के विरोध में हजारों की संख्या में लोग बुलंदशहर रोड पर एकत्र हुए थे। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया था। कई वाहनों को तोड़ते हुए पुलिस पर पथराव भी किया था। इस मामले में पुलिस ने दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इस दौरान पुलिस ने करीब 50 लोगों को चिन्हित करने का दावा किया था। लेकिन मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की। जिले में सीएए के खिलाफ मामला तो ठंडा पड़ गया लेकिन अन्य जिलों व राज्यों में विरोध प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी में छापे मारने शुरू कर दिए। गत दिनों तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए थे वहीं रविवार को भी पीएफआई का एक सदस्य गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को भी एक अन्य आरोपी मोबिश पुत्र हाजी अबरार को दिल्ली रोड स्थित डग से गिरफ्तार कर लिया। वह यहां काम करता था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि बवाल के आरोपियों की गिरफ्तारी तेज कर दी है। अन्य आरोपियों क ो भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें