फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप किसानों की समस्या पर बिफरे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियें ने किया अधिशासी अभियंता का घेराव, हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। नलकूप किसानों की समस्या के विरोध में सोमवार को भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने बिजली निगम के अधिशासी अभियंता का घेराव कर जोरदार हंगामा किया। समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।
बिजली के बिलों में गड़बड़ी के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिल जमा करने के बाद भी किसानों को बकाए के नोटिस भेजे जा रहे हैं। इससे गुस्साई भाकियू भानु ने सोमवार को एक्सईएन का घेराव किया। भाकियू भानु के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी व वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेलाल त्यागी ने कहा कि नलकूप उपभोक्ताओं को निगम अधिकारियों के शोषण से परेशान होना पड़ रहा है। पूरा बिल जमा करने के बावजूद किसान लाखों की बकाएदारी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मंत्री राजेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि मृतक किसान के उत्तराधिकारी को कनेक्शन वारिसान कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे बहुत से किसान हैं, जो इस समस्या से त्रस्त हैं और अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। बताया कि गांव श्यामपुर में एक महिला ने दो वर्ष पूर्व सौभाग्य योजना के तहत आवेदन किया था। लेकिन उसे कनेक्शन, मीटर आदि सुविधाओं का लाभ दिए बगैर ही 12 हजार रुपये का बिल जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

घेराव करने वालों में मुकेश त्यागी, चमन सिंह, सिपट्टर प्रधान, महीपाल आर्य, ओमप्रकाश त्यागी, जयकरण सिंह भाटी, ज्ञानेंद्र सिंह भाटी, रवि भाटी, संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें