फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश न होने पर आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में पेश न होने पर आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
विज्ञापन

हापुड़। करोड़ों की लॉटरी प्रकरण में कोर्ट में पेश न होने पर रविवार को पुलिस ने आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। जल्द आरोपियों के न्यायालय में पेश न होने पर कुर्की की कार्रवाई होगी। लॉटरी के नाम पर हापुड़ के लोगों का करीब 100 करोड़ रुपये डकारने का आरोप लगाया गया है।
न्यू शिवपुरी निवासी पंकज गोयल ने बर्तन कारोबारी समेत चार लोगों पर लॉटरी के नाम पर उसका पैसा ऐंठने का आरोप लगाया था। दर्ज एफआईआर में शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पहचान एक प्रमुख बर्तन कारोबारी से थी। जिनके कहने पर उसने वर्ष 2005 से 2018 तक करीब 18 लाख रुपये रजनीश अग्रवाल व सुशील अग्रवाल के पास जमा करा दिए। आरोप है कि लॉटरी के नाम पर जमा कराया गया पैसा देने से उक्त लोगों ने इंकार कर दिया। वहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। बताया कि इसी तरह उक्त लोगों ने शहर के लोगों का करीब 100 करोड़ रुपया हड़प लिया है। प्लॉट के बैनामे के नाम पर भी आरोपियों के खाते में 23.68 लाख रुपये आरटीजीएस कराए गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपियों की पुलिस ने काफी तलाश की। जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट में कुर्की के लिए आदेश लेने के लिए आवेदन किया। अदालत ने कुर्की की चेतावनी का नोटिस जारी किया। जिसे पुलिस ने आरोपियों के घर पर चस्पा कर दिया। इस दौरान पुलिस ने ढोल बजवाकर मुनादी की। जिसके चलते मोहल्ले के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि सुशील कुमार, रजनीश समेत एक महिला के खिलाफ कुर्की की चेतावनी का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। अगर जल्द वह पेश नहीं हुए तो अदालत से आदेश लेकर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नोटिस चस्पा के दौरान हुई नोकझोंक
- कुर्की का नोटिस चस्पा होने के दौरान वहां से गुजर रहे गांधीगंज निवासी पारितोष अग्रवाल ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि आरोपियों के परिवार के एक सदस्य ने उन्हें रोक कर अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें