बिना नक्शा स्वीकृत कराए बिल्डिंगों को नोटिस जारी
हापुड़। जिले में बिना नक्शा स्वीकृत कराए बिल्डिंग बनाने वालों को शनिवार को जिला पंचायत के अधिकारियों द्वारा नोटिस दिए गए। 15 दिन में नक्शा पास नहीं कराने पर सीलिंग कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
एएमए प्रणव पांडेय ने बताया कि जिले में बहुत सी कॉमर्शियल बिल्डिंग बिना नक्शा पास कराए बना दी गई हैं, जो नियम विरुद्ध हैं। जिला पंचायत की टीम ने नमस्ते इंडिया दूध प्लांट, मिनीलैंड ग्लोबल स्कूल, ड्रीमलैंड कॉलोनी, हाफिजपुर थाने के सामने स्थित अवैध मार्केट, दीपा अस्पताल, रेबन फूड्स मूर्गी दाना को नोटिस जारी किए।
बताया कि 15 दिन के अंदर यदि नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया तो सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। टीम में सहायक अभियंता पवन गोयल, अवर अभियंता आदेश कुमार समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।