फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण भिड़े कई वाहन, एक महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे में ट्रक-कार में भिड़ंत, एक महिला की मौत
विज्ञापन

हापुड़। कोहरे के कारण शनिवार तड़के एनएच 09 पर सड़क दुर्घटना में कार सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति व दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी मनीष अपनी पत्नी रिंकी (30) और दो बच्चों के साथ शुक्रवार को कार में सवार होकर बरेली में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। शनिवार तड़के वे वहां से कार से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 9 पर बुलंदशहर फ्लाई ओवर के पास पहुंचे तो एक अज्ञात ट्रक से कार की टक्कर हो गयी। दुर्घटना में रिंकी की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि बाकी लोग घायल हो गए। हालांकि दोनों मासूम बच्चों को मामूली चोटें आई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका पति की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें