फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव अनूपुर डिबाई से नहर के पास खेलने के दौरान लापता हुई बच्ची का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल लग सका है। नहर में गिरने की आशंका के चलते पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव अनुपुर डिबाई निवासी नईम की चार वर्षीय बेटी आशिया शुक्रवार को कुछ बच्चों के साथ नहर के पास खेल रही थी। जो देर शाम तक भी घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। जिसके बाद बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साथ लेकर बच्ची की तलाश शुरू की। इस दौरान जानकारी मिली कि बच्ची नहर के पास खेलने के दौरान लापता हुई, जिसके चलते नहर में डूबने की आशंका के चलते पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची की नहर में भी तलाश कराई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। रात में तलाश में परेशानी होने के बाद शनिवार को एक बार फिर नहर में बच्ची की तलाश की गई, लेकिन दूसरे दिन भी बच्ची का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की तलाश कराई जा रही है। नहर का पानी बंद करा दिया गया है। बच्ची को जल्द ही तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें