फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन जवाब दे गए एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल के दूसरे दिन जवाब दे गए एटीएम, नहीं मिला कैश
विज्ञापन

हापुड़। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे ही दिन शहर में लगे अधिकांश एटीएम जवाब दे गए। कुछ के शटर बंद रहे तो कई पर नो केश का नोटिस चस्पा कर दिया गया। ऐसे में ग्राहकों को पैसों की किल्लत से परेशान होना पड़ा। मांगों के निस्तारण को लेकर बैंकर्स ने रेलवे रोड स्थित इंडियन बैंक के बाहत्र्र जोरदार प्रदर्शन कर, सरकार को जल्द राहत नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेटम दिया है।
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के मंत्री एलआर गुप्ता ने बताया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर वह काफी समय से मांग उठा रहे हैं। उनकी प्रमुख मांग लोडिंग के साथ वेतन पर्ची घटकों पर 20 फीसदी वृद्धि पर वेतन पुनरीक्षण समझौता शीघ्र हो, पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली हो, मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते का विलय किया जाए। नई पेंशन योजना को समाप्त किया जाए। पेंशन का अइयतनीकरण किया जाए, नई पेंशन योजना को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन मांगों के निस्तारण को लेकर नवंबर 2017 में जो समझौता हुआ था वह लांबित पड़ा है। इसके विरोध में बैंकर्स ने रेलवे रोड स्थित इंडियन बैंक के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी हड़ताल से दूसरे दिन भी करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
उधर, बैंकर्स की हड़ताल के दूसरे दिन ही एटीएम सुविधा जवाब दे गई। आलम यह रहा कि कुछ एटीएम के शटर तक नहीं खुल सके, वहीं बहुत से एटीएम पर नो केश के नोटिस चस्पा कर दिए गए। ऐसे में ग्राहकों को पैसों के लिए दिनभर इधर उधर भटकना पड़ा। बैंक कर्मचारियों ने मांगों का निस्तारण नहीं होने पर 11 से 13 मार्च तक हड़ताल रखने व एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में आरएस गुप्ता, एसके पांडेय, पीके शर्मा, समय सिंह, प्रवीन गर्ग, राजवीर सिंह, डीडी हरित, शीशपाल, पीके जैन, प्रेमदास, शेर सिंह, लोकेश, प्रेमचंद, सतीश सैनी, लच्छीराम, एलआर सिंह, भगवती प्रसाद, आरके विमल, गंगाशरण, मिंटी, विनोद, राहुल, एससी चौधरी, रोहित, रोशन, गोविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें