फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! यहां पालिका डस्टबिनों में हो रहा निजी व्यवसाय, नगर पालिका अफसर अंजान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजब! यहां पालिका के डस्टबिनों में हो रहा निजी व्यवसाय, अफसर अंजान
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका कर्मचारियों की कारगुजारियां भी खूब हैं। कूड़ा डालने के लिए पालिका के पास डस्टबिनों की कमी नहीं है। पालिका की वर्कशॉप में सैकड़ों की संख्या में नए से लेकर पुराने डस्टबिनों का ढेर लगा हुआ है। भले ही ये डस्टबिन कूड़ा डालने के काम नहीं आ रहे हों लेकिन दूसरे लोगों के लिए व्यवसाय का जरिया जरूर बन गए हैं। पालिका की वर्कशॉप के बाहर ही टॉयर पंचर रिपेयर व वाहन मेकैनिक की दुकान चलाई जा रही है। डस्टबिन में ही पंचर व मैकेनिक का सामान रखा है।
शासन स्तर से शहरी सुविधाओं बेहतर करने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से सरकारी संपत्ति का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। गढ़ रोड स्थित पालिका वर्कशॉप में लोहे के डस्टबिन व कूड़ा कलेक्शन बॉक्स रखे हुए हैं। भले ही पालिका ने शहर में मोटे बजट से स्टील के डस्टबिन रखवा दिए हों, लेकिन वर्कशॉप में जंग खा रहे इन डस्टबिनों की तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

इन डस्टबिनों का अलमारी के रूप में परिवर्तन करा दिया गया है। परिसर के बाहर ही टायर पंचर व वाहन मेकैनिक की दुकानों का संचालन किया जा रहा है।
वहीं वर्कशॉप के बाहर रखे लोहे के बड़े डस्टबिन पर टायर पंचर लगवाने संबंधी जानकारी भी अंकित है। ऐसा नहीं कि पालिका के कर्मचारी इस वर्कशाप में न आते हों लेकिन फिर भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
कबाड़ में तब्दील हो गए नए डस्टबिन
शहर के विकास के लिए पालिका ने भले ही करोड़ों का बजट तैयार किया हो। लेकिन इस बजट का कितना सदउपयोग होता है, जरा पालिका के वर्कशॉप में आकर देख लें। गत वर्ष पालिका द्वारा लोहे के नए डस्टबिन तैयार कराए गए थे। शहर में कूड़ा डालने के लिए ये डस्टबिन रखवाए जाने थे। लेकिन इनमें से कुछ ही डस्टबिन रखवाए गए। बाकि के जंग खा गए। वहीं जो डस्टबिन रखवाए भी गए, उनकी सही से देखरेख नहीं की गई जिसके चलते वह खराब हो गए। लापरवाही का आलम देखिये इन्हें ठीक कराने की बजाय कबाड़ में डाल दिया गया। ऐसा नहीं कि यहां पर खाली डस्टबिन ही पड़े हैं, जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर, ट्रॉली आदि ऐसे सामान हैं जो अब कबाड़ में बदल चुके हैं।
स्वच्छता अभियान को भी चूना
पालिका कर्मचारी द्वारा डस्टबिन का दुरूपयोग करने से स्वच्छता अभियान को चूना लगाने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अगर डस्टबिन व कूड़ा कलेक्शन बॉक्स का ऐसा दुरुपयोग होगा तो शहर में स्वच्छता अभियान की हकीकत का अनुमान लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ जेके आनंद ने बताया कि फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। मामले में जानकारी कर लापरवाही बरतने वाले पालिका कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में आदेशों की अवहेलना करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें