स्वाइन फ्लू से मौत होने के बाद परिजनों से जानकारी करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम.
- फोटो : HAPUR
हापुड़ में स्वाइन फ्लू से मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
हापुड़। नगर के छोटी मंडी निवासी 64 वर्षीय वृद्ध की स्वाइन फ्लू की चपेट में आकर मौत हो गई है। मेरठ मेडिकल द्वारा मृतक में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई है। जिसमें बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में सीएमओ ने टीम को मृतक के घर भेजकर, परिजनों के स्वास्थ्य की जांच करायी। बचाव के लिए परिजनों को टैमी फ्लू दवा भी खिलायी गई।
जिले में प्रत्येक वर्ष स्वाइन फ्लू जमकर तांडव मचाता है। सर्दियों की शुरूआत या अंत में स्वाइन फ्लू का वायरस अधिक सक्रिय होता है। छोटी मंडी निवासी 64 वर्षीय मुकेश गोयल बीमार चल रहे थे। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं आ सका।
चिकित्सकों ने संदिग्ध दिखने पर मरीज के स्वाइन फ्लू का टेस्ट कराया। मेरठ मेडिकल ने मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि कर दी। यह पुष्टि 27 जनवरी को की गई, जबकि मुकेश गोयल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग कोष मिली तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में सीएमओ ने टीम को मृतक के घर भेजकर, परिजनों के स्वास्थ्य की जांच करायी। जिसमें लोग स्वस्थ्य मिले, एहतियात के तौर पर परिजनों को टैमी फ्लू दवा भी उपलब्ध करायी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा का कहना है कि स्वाइन फ्लू से मौत का मामला सामने आया है। डीएमओ सतेंद्र कुमार को टीम के साथ मृतक के घर भेजकर, परिजनों के स्वास्थ्य की जांच करायी। साथ ही टैमी फ्लू की दवा भी खिलायी। विभाग में पर्याप्त मात्रा में यह दवा उपलब्ध है।