फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण2020- टीम ने परखी शौचालयों की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण2020- टीम ने परखी शौचालयों की हकीकत
विज्ञापन

हापुड़। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के अंतर्गत मंगलवार को ओडीएफ प्लस के मूल्यांकन को लेकर क्वालिटी कंट्रोल आफ इंडिया की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर बने शौचालयों के अलावा लोगों के घरों में बने शौचालयों की भी जांच की। कई बिंदुओं को लेकर जानकारी हासिल की। टीम की इस सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर नगर पालिका को रैंक मिलेगी।
शहर में मंगलवार को ओडीएफ प्लस को लेकर मूल्यांकन हुआ। शासन स्तरीय टीम ने कई बिंदुओं पर मूल्यांकन किया। क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम ने नगर पालिका द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए डाटा की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

टीम ने सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय, स्कूल-कॉलेज में स्वच्छता, बाजारों में सार्वजनिक शौचालय और अन्य बिंदुओं की सत्यता को परखा। ओडीएफ प्लस के मानकों को लेकर गोल मार्केट, नगर पालिका परिसर, फ्रीगंज रोड, तगासराय, दिल्ली रोड बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा सहित अन्य स्थानों पर शौचालयों की स्थिति देखी।
शौचालयों में सफाई व्यवस्था, कूड़ेदान, पानी आपूर्ति, शीशा-कंघा, सेनेटरी नैपकिन, फीडबैक मशीन, टिशू पेपर, फे्रशनर, साबुन, हैंडवॉश जैसी सुविधाएं दुरस्त मिली। शौचालयों के बाहर पेंटिंग, रैंप, रेलिंग और पेड़ पौधों के लिए लगाए गए गमलों को भी देखा और कई स्कूलों में स्वच्छता को परखा।
उन्होंने पालिका अफसरों से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्थाओं सहित अन्य जानकारियां हासिल की। हालांकि टीम को बाजारों में यूनिरल कम मिलने पर इनकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ जेके आनंद ने बताया कि ओडीएफ प्लस के लिए शासन स्तरीय टीम ने शहर में जांच पड़ताल की। टीम ने जांच से संबंधित कोई ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें