एसपी ने बदले चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र
हापुड़। एसपी संजीव सुमन ने कानून व्यवस्था में सुधार के लिए कुछ उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। कई उप निरीक्षकों के चौकी प्रभार मेें भी फेरबदल किया गया है।
जारी आदेशों के तहत उप निरीक्षक श्रवण गौतम को अयोध्यापुरी पुलिस चौकी से सिकंदरगेट पुलिस चौकी प्रभारी, सुमित तोमर को हापुड़ नगर कोतवाली से आयोध्यापुरी पुलिस चौकी प्रभारी, यशपाल गौतम को पुलिस लाइन से रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी, लालाराम को रेलवे रोड पुलिस चौकी से बहादुरगढ़ थाना वरिष्ठ उपनिरीक्षक, राम समझ राणा को थाना गढ़मुक्तेश्वर से भीमनगर पुलिस चौकी प्रभारी, सुरेश कुमार को भीम नगर पुलिस चौकी से थाना सिंभावली, संजय कुमार को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना बाबूगढ़, लाखन सिंह को पुलिस लाइन से दोयमी पुलिस चौकी प्रभारी, शिवकुमार को पुलिस लाइन से कालेज गेट पिलखुवा पुलिस चौकी प्रभारी, शुभम चौधरी को पुलिस लाइन से मेरठ गेट पुलिस चौकी, हिरेंद्र सिंह को मेरठ गेट पुलिस चौकी से छिजारसी चौकी प्रभारी, अमित कुमार को छिजरासी पुलिस चौकी से थाना गढ़मुक्तेश्वर, मनीष चौहान को थाना गढ़ से कस्बा चौकी गढ़ प्रभारी, ब्रहृमपाल सिंह को चौकी कस्बा गढ़ से थाना सिंभावली, राकेश कुमार को सिकंदरगेट पुलिस चौकी से कस्बा बहादुरगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी, हरि कुमार को कालेज गेट पिलखुवा पुलिस चौकी से थाना सिंभावली, अजहर हसन वरिष्ठ उपनिरीक्षक बाबूगढ़ से थाना बहादुरगढ़, देवेंद्र कुमार को दोयमी पुलिस चौकी से थाना बहादुरगढ़, परवेज आलम वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना बाबूगढ़ से थाना हाफिजपुर, बालेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से हापुड़ नगर, सुधीर कुमार को कस्बा चौकी बहादुरगढ़ से थाना सिंभावली व उपनिरीक्षक चरण सिंह को थाना हाफिजपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है।