फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात करोड़ से बनेगा डहाना बक्सर संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े सात करोड़ से बनेगा डहाना-बक्सर मार्ग
विज्ञापन

हापुड़। सिंभावली क्षेत्र के डहाना बक्सर मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए साढे़ सात करोड़ का बजट जारी हो गया है। सड़क निर्माण के अलावा इसका चौड़ीकरण भी कराया जाएगा। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डाहना से बक्सर के बीच 9.77 करोड़ रुपये में करीब नौ किलोमीटर सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का प्रस्ताव पास हुआ था। लोक निर्माण विभाग द्वारा ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत इस सड़क के निर्माण के लिए 7.50 करोड़ रुपये में टेंडर निकाला गया है। ऐसे में ई-टेंडरिंग के माध्यम से सरकार को करीब दो करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। अब इस सड़क का निर्माण कुछ औपचारिकताओं के बाद शुरू हो जाएगा। नौ किलोमीटर बनने के साथ इस सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। फिलहाल में यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ी है। जबकि इसकी चौड़ाई अब बढ़ाकर 5.50 कर दी जाएगी। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को काफी लाभ होगा। काफी समय से यह सड़क काफी जर्जर स्थिति में थी। थोड़ी सी बरसात में ही यहां पर जलभराव हो जाता है। सड़कों पर भी जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। कई बार इनकी मरम्मत कराई गई लेकिन कुछ दिन बाद फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई। कई बार लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों द्वारा काफी समय से सड़क बनवाने की मांग की जा रही थी। पीड्ब्ल्यूडी ने इसका 9.77 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा। लेकिन ईं-टेंडर प्रक्रिया लागू होने के बाद विभाग को लगभग दो करोड़ का लाभ हुआ। जिसके बाद 7.50 करोड़ में यह टेंडर निकाला गया। निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए बजट जारी हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही विभागीय औपचारिकता पूरी होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें