कोहरे के चलते आधा दर्जन ट्रेने लेट
हापुड़। कोहरे की मार ट्रेनों के आवागमन को प्रभावित कर रही है। रविवार को रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची। रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कोहरे ने ट्रेनों को समय के ट्रैक से बेपटरी कर रखा है। स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना ने बताया कि रविवार को संगम एक्सप्रेस करीब सात घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे, टनकपुर एक्सप्रेस आधा घंटे, राज्यरानी एक्सप्रेस दो घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस आधा घंटे, फैजाबाद एक घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पैंसेजर ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी रही। उन्होंने बताया कि आगे भी कोहरा पड़ने से ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होगी। हालांकि रेलयात्रियों को ट्रेनों के आवागमन की जानकारी दी जा रही है। रेलयात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जायेगी।