फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का अतिक्रमण से नहीं छूट रहा पीछा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सड़कों से बाजारों तक फैला है अतिक्रमण का जाल
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका के अतिक्रमण हटाओ अभियान की हवा निकल गई है। मुनादी और आला अधिकारियों के आदेश के बावजूद सियासी लाभ के लिए अभियान को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब आम आदमी अतिक्रमण से होने वाली दिक्कतों से जूझ रहा है। बाजारों में अतिक्रमण के कारण निकलना तक मुश्किल हो गया है।
दिसंबर माह में नगर पालिका ने शहर को जाम मुक्त करने के लिए अच्छा खासा प्लान बनाया था। इसके तहत सभी मुख्य मार्गों के अलावा बाजारों में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना था। गढ़ रोड फलाई ओवर से गोल मार्केट तक पालिका ने बाकायदा मुनादी भी कराकर लोगों को चेताया था और अतिक्रमण हटाने के लिए तिथि को मुकर्र भी किया गया था। लेकिन सियासी हित को देखते हुए अभियान को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि चौड़ी सड़कें अस्थाई अतिक्रमण के कारण संकरी हो गई हैं। सभी मुख्य मार्गों के अलावा शहर के बाजार भी अतिक्रमण की चपेट में हैं। गोल मार्केट में दोनों ओर से दुकानदारों ने सड़क पर कब्जा किया हुआ है। आलम यह है कि यहां से निकलना तक दूभर हो गया है। कार तो क्या दुपहिया वाहन भी इन रास्ते से पार नहीं हो पाते। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका और पुलिस दोनों इस ओर से आंखें मूंदे हैं।
ये हैं आदेश --
महत्वपूर्ण मार्गों, चौराहों एवं स्थलों की सार्वजनिक भूमि, बाजारों पर अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्ग तथा नगरीय क्षेत्रों के अन्य मुख्य मार्गों एवं उनके किनारे व फुटपाथ आदि पर अनाधिकृत कब्जा हटवाया जाए। प्रत्येक थाने में रजिस्टर रखवाया जाए और उसमें अंकित किया जाए कब, किस समय, कहां से अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण की स्थिति व अतिक्रमण हटने के बाद की स्थिति फोटोग्राफ का एलबम रखा जाए। अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण हटाने की समस्त कार्रवाई पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाए।
कहां कहां है अतिक्रमण --
गोल मार्के ट, कोतवाली के बाहर फुटपाथ पर अस्थाई अतिक्रमण। पक्का बाग से गढ़ फाटक के बीच सड़कों पर बनने वाली ट्राली, रेत बदरपुर की दुकानों के बाहर। मेरठ तिराहा और तहसील चौराहा पर डग्गामार वाहन और थ्री-व्हीलरों का कब्जा। बुलंदशहर रोड, मेरठ रोड पर फल सब्जी के ठेले वालों का कब्जा। शहर के मुख्य बाजारों में सड़क के दोनों ओर किया गया कब्जा।
विज्ञापन

एडीएम जयनाथ यादव का कहना है कि शहर में अतिक्रमण को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों विभागों को निर्देशित किया जा चुका है। इस मामले में प्रभावी तरीके से निपटने के लिए विशेष रूप से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें