फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पूरे दिन लगा रहा जाम, हर कोई हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पूरे दिन लगा रहा जाम, हर कोई हलकान
विज्ञापन

हापुड़। जाम के झाम से शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी शहर में करीब करीब पूरे दिन जाम लगा रहा। सभी चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। ठंड में लगे जाम से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को शहर में एक बार फिर लगभग पूरे दिन जाम लगा रहा। मेरठ तिराहा और तहसील चौपला के अलावा अतरपुरा चौपला भी जाम की गिरफ्त में रहा। मेरठ रोड पर भी वाहनों की लंबी लाइनें लगी रही। कुल मिलाकर रुक रुककर पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। ठंड के दौरान लगे जाम के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन लगने वाले जाम से क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सारे दावे हवा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ तिराहे, तहसील चौपले और पक ्का बाग पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात को व्यवस्थित करने में जूझते नजर आए। यातायात प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि मेरठ की ओर जाने वाला अधिकतर ट्रैफिक भी हापुड़ से होकर ही गुजरता है। इस कारण जाम की स्थिति बन जाती है। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें