फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के हापुड़ जिले में किशोरी पर तेजाब फेंका

विज्ञापन
तेजाब फिकने के बाद अस्पताल में भर्ती पीड़िता। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
यूपी के हापुड़ जिले में किशोरी पर तेजाब फेंका
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद था। जिसके चलते पड़ोस के ही दो युवकों ने घर में घुसकर एक किशोरी पर तेजाब फेंक दिया। परिवार के लोगों द्वारा शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। घटना में किशोरी के पैर झुलस गए, हालांकि किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिछले रविवार को मोहल्ला रफीकनगर में कूड़ा डालने को लेकर नौशाद और इमरान पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में उस दौरान भी पुलिस से शिकायत की गयी थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। नौशाद ने बताया कि बुधवार को वह किसी काम के सिलसिले में गुलावठी गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले साजिद और इमरान गाली गलौच करते हुए उसके घर में घुस आए। इन लोगों ने उसकी पुत्री इलमा (16) पर तेजाब से हमला कर दिया। गनीमत रही कि तेजाब उसके चेहरे पर न गिरकर जमीन पर गिरा और उसके पैर झुलस गए। पीड़ित ने 112 पर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं है। दोनों पक्षों में पहले भी कूड़ा डालने को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस घटना के बारे में जांच कर रही है। वास्तव में दोषियों ने घटना को अंजाम दिया है तो उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें