फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार न मिलने पर पत्नी को तीन तलाक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में नहीं मिली कार तो दिया तीन तलाक
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दहेज लोभियों ने कार की मांग पूरी न होने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं पति ने मारपीट के बाद तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट निवासी कल्लू ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि 8 मार्च 2019 में उसने अपनी बेटी अफसाना की शादी थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव गूली निवासी एक युवक के साथ की थी। शादी होने के बाद कुछ दिन ही उसकी बेटी ससुराल में रही, इसी बीच उसके ससुराल पक्ष के लोग उसको परेशान करने लगे। पीड़िता के पिता ने बताया कि शादी के कुछ माह बाद से ही उसकी बेटी के पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में कार की मांग शुरू कर दी। जिसे पूरी न करने पाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों की मारपीट से तंग होकर अगस्त 2019 में उसकी बेटी मायके लौट आई। पीड़ित ने बताया कि 13 अगस्त हो उसकी बेटी का पति और ससुराल पक्ष के लोग भी गांव आ गए। जिन्होंने उसे वापस ले जाने के लिए दहेज में कार की मांग शुरू कर दी। जिसे लेकर दोनों पक्षों में काफी बहस और कहासुनी भी हुई। वहीं उसकी बेटी ने भी दहेज लोभियों के साथ जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी बेटी समेत अन्य परिजनों से मारपीट भी की। जिसके बाद बेटी के पति ने तीन तलाक दे दिया और धमकी देते हुए वहां से चले गए। आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई करने पर अंजाम भुगत लेने की भी धमकी दी। कल्लू ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें