फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के कार्य में तेजी के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में तेजी लाएं वाहन विक्रेता
विज्ञापन

हापुड़। उप संभागीय परिवहन विभाग ने पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाए जाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकृत वाहन विक्रेताओं को प्रत्येक माडल के कीमत, बीमा शुल्क आदि के संबंध में शोरूम से बाहर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में एआरटीओ प्रशासन राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नए वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगकर आ रही है। परिवहन विभाग ने पुरानी गाड़ियों में भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश अधिकृत वाहन डीलरों को दिए गए थे। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का कार्य वाहन डीलर्स ही करेंगे। लेकिन इस कार्य में स्थिरता बरती जा रही है। उन्होंने कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। पुरानी गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए वाहन डीलर को अपना ऑनलाइन पोर्टल विकसित करना होगा। इसके लिए वाहन स्वामी अपनी वाहन निर्माता कंपनी के डीलर के यहां ऑनलाइन आवेदन करेगा। मौजूदा वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन कराए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए व नए वाहन विक्रय के बाद सभी प्रपत्र पूर्ण कर शुल्क जमा करने के बाद अगले कार्य दिवस में ही पंजीकरण के लिए प्रस्तुत की जाए। साथ ही साथ विक्रेताओं को पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के बाद शीघ्र हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बनवाने व वाहन पोर्टल पर अपलोड करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। जिससे वाहन स्वामी को पंजीयन पुस्तिका शीघ्र दी जा सके। बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा, पीटीओ मनोज गुप्ता, राम आसरे तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें