फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 12 बजे से छिजारसी टोल प्लाजा पर कम हुई कैश लेन, अब दो कैश लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
छिजारसी टोल : कैशलेन हुईं कम, आज से तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन

पिलखुवा। छिजारसी टोल पर बुधवार से बिना फास्टैग वाहनों के लिए सिर्फ दो कैशलेन संचालित रहेंगे। ऐसे में टोल पर भीषण जाम की समस्या हो सकती है। इसके लिए टोल पर पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
टोल पर अभी तक चार कैशलेन संचालित थीं। इस दौरान भी टोल पर जाम की समस्या हो रही थी। अब कैश लेन की संख्या और कम किए जाने से जाम की दिक्कत और बढ़ेगी। वाहन चालकों को समस्या न हो इसके लिए अब कर्मचारियों के साथ टोल पर पुलिस भी 24 घंटे मुस्तैद रहेगी। इधर मंगलवार को बीते दिनों की तुलना में फास्टैग लेने वालों की संख्या अधिक रही। इस दौरान करीब 235 वाहनों के फास्टैग बनाए गए। सरकार ने वाहन चालको को टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 14 जनवरी की रात 12 बजे से टोल पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। प्लाजा पर दो गुना शुल्क वसूलने एवं लेन में झगड़े होने की आशंका के चलते प्रशासन ने टोल पर पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
छिजारसी टोल प्लाजा के प्रबंधक शेषनाथ का कहना है कि रात 12 बजे से टोल पर दो कैश लेन चालू रहेंगी। वाहनों के जाम एवं दो गुना शुल्क लेने के लेकर झगड़ा न हो प्रशासन ने प्लाजा पर पुलिस तैनात की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें