फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम और मानसिक मंदित गृह एएलसी केंद्र में मिली खामियां, डीएम ने बिठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धाश्रम में मिली खामियां, डीएम ने बैठाई जांच
विज्ञापन

हापुड़। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह द्वारा शनिवार को गढ़ रोड स्थित मानसिक मंदित गृृह और वृद्धाश्रम में किए गए निरीक्षण के दौरान घोर अनियमितताएं मिली। जिस पर भड़कते हुए उन्होंने डीएम को मामले से अवगत कराया। डीएम ने मामले में एसडीएम को जांच सौंपी है। एसडीएम बुधवार तक जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह शनिवार दोपहर गढ़ रोड स्थित मानसिक मंदित गृृह पहुंची। उन्होंने अधिकारियों से संबंधित जीओ मांगा, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सका। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति का कोई रजिस्टर ही नहीं था। 25 बच्च्चों का रजिस्ट्रेशन बताया गया। 17 उपस्थित बताए गए और पंद्रह ही मौके पर मिले। लापता दो बच्चों के बारे में संचालक को कोई जानकारी नहीं थी। यहां सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था। कर्मचारियों के आने जाने का कोई ब्यौरा नहीं था।
विज्ञापन

इसके बाद वे दोयमी रोड स्थित वृद्धाश्रम भी पहुंची। यहां भी उन्हें घोर अनियमितताएं मिली। यहां दिव्यांग वृद्धों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। उन्हें व्हील चेयर भी नहीं दी गई थी। रहने और खाने पीने की व्यवस्था भी सही नहीं थी। दिव्यांग बुजुर्ग अपना दुखड़ा सुनाते हुए अधिकारी के समक्ष भाव विभोर हो गए। बुजुर्गों के पेंशन, प्रमाण पत्र तक नहीं बनाए गए थे। यहां तक मरने वाले बुजुर्गों के मृत्य प्रमाण पत्र तक निर्गत नहीं किए गए। कर्मचारियों के वेतन वितरण में अनियमितताएं होने की आशंका पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम अदिति सिंह को मामले से अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने बाल कल्याण समिति का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने बताया कि डीएम ने मामले की जांच एसडीएम सदर सत्यप्रकाश को सौंपी है। वे बुधवार तक उन्हें इसकी रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। निरीक्षण के दौरान लीगल प्रोबेशन अधिकारी डा. निशा रावत भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें