फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिना ही करेगी जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन अधिनियम पर लोगों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

हापुड़। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर विपक्षी पार्टियां लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इसको लेकर भाजपा लोगों से जनसंपर्क कर भ्रम जैसी स्थिति से पर्दा उठाएगी। पदयात्रा निकालकर लोगों को सीएए पर जागरूक किया जाएगा। यह बातें रविवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा देश की प्रगति, उन्नति और विकास के लिए बेहतर काम कर रही है, लेकिन विपक्षी दलों को अपनी सियासी जमीन खिसकने पर बेचैनी हो रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। अब वह अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। अब भाजपा जनसंपर्क कर लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति जागरूक करने की कवायद करेगी। हापुड़ में आने वाले दिनों में छह रैलियां आयोजित कराई जाएंगी। कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में दो से तीन किलोमीटर की जन जागरण यात्रा भी निकालकर पंपलेट वितरित किए जाएंगे। लोगों की शंकाओं को दूर किया जायेगा। जिससे सीएए को लेकर लोगों में फैले भ्रम को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

हालांकि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान में शामिल करने और जनसंपर्क अभियान चलाने के स्थानों के बारे में जानकारी देने पर भाजपा पदाधिकारी बगले झांकने लगे। ऐसे ही कई प्रश्रों पर भी पदाधिकारी चुप्पी साधे रहे।
इस अवसर पर विधायक विजयपाल आढ़ती, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, पुनीत गोयल, अनिरुद्ध राघव, मनोज कर्णवाल, यशपाल सिसौदिया, कपिल एसएम, श्यामेंद्र त्यागी, मोहन सिंह, अशोक बबली, गौरव रुड़कीवाल, सुयश वशिष्ठ, हरेंद्र सिंह, डा. रमेश अरोड़ा, गजेंद्र शर्मा रहे।
विज्ञापन

भाजपाईयों ने सुनी मन की बात
- प्रेस वार्ता से पूर्व भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी। साल के अंतिम मन की बात सुनने को लेकर भाजपाईयों की अच्छी खासी भीड़ भी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें