फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर ऑटो चालकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट मामले में कार्रवाई न होने पर ऑटो चालकों का प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। दो दिन पहले मेरठ तिराहे पर ऑटो खड़े करने को लेकर दुकानदारों द्वारा चालक से की गयी मारपीट के मामले में ऑटो चालकों ने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई के आश्वसन पर उन्हें समझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो दिन पहले एक ऑटो चालक के साथ मेरठ तिराहे पर ऑटो खड़ा करने को लेकर कुछ दुकानदारों ने मारपीट कर दी थी। उसके ऑटो में भी तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में ऑटो चालकों ने आनंद विहार में एकत्र होकर हंगामा किया था और आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। लेकिन मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे गुस्साए ऑटो चालक सोमवार सुबह एक बार फिर आनंद विहार में एकत्र हुए और हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां पहुंचे एसडीएम सत्यप्रकाश ने ऑटो चालकों को समझाते हुए कहा कि इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें कार्रवाई के लिए कहेंगे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद ऑटो चालक लौट गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें