फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर लूट गिरोह का सरगना पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर लूट गिरोह का सरगना पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

पिलखुवा। थाना क्षेत्र में डेढ़ माह पूर्व हुई सामान से भरे कैंटर लूट के मामले में पुलिस ने मुखिबर की सूचना पर गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा एवं कारतूस बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि गत 30 अक्तूबर की रात को आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने पिलखुवा मोदीनगर रोड़ दतेड़ी गेट के पास से हिंदुस्तान लीवर कम्पनी के सामान से भरे कैंटर को लूट लिया था। बाद में जिसकी रिपोर्ट कंपनी के प्रबंधक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पिलखुवा पुलिस इस संगीन लूट की वारदात का पहले ही खुलासा कर चुकी हैं। पुलिस इस मामले में पहले ही पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया कैंटर आदि सामान बरामद कर आरोपियों को जेल भेज चुकी हैं। उक्त कैंटर लूट गिरोह का सरगना तभी से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस तभी से फरार आरोपी की तलाश कर रही थी। बीती रात थाना पुलिस ने मुखिबर की सूचना पर ग्राम बझेंड़ा खुर्द निवासी सैंकी उर्फ सैंडी उर्फ भूपेन्द्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद कर आरोपी को जेल भेजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें