फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग में जाम के झाम से शहर चौक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से हुई शाम, सिरदर्द बना शहर का जाम
विज्ञापन

हापुड़। यातायात माह में सहालग के चलते शहर जाम से जूझ रहा है। दिन निकलते ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, देर शाम तक यही स्थिति बनी रहती है। पुलिस, प्रशासन के काफी दावों के बाद भी वाहन चालकों को निजात मिलती नजर नहीं आ रही है।
सोमवार को सुबह 9 बजे से ही मेरठ रोड, दिल्ली रोड, बुलंदशहर व गढ़ रोड पर वाहनों का काफी दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारे नजर आने लगी। मुख्य तिराहा, चौराहों पर जाम की स्थिति अत्याधिक भयावह हो गई।
विज्ञापन

पुलिस, प्रशासन जाम से निजात दिलाने के अनेक दावे करते हैं। लेकिन राहत के नाम पर कुछ नहीं मिलता। सोमवार को दिनभर जाम की समस्या बने रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। सड़क किनारे दुकानों में बैठे दुकानदारों को वाहनों से निकलने वाले धुएं से काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

मुख्य बात यह है कि इन दिनों यातायात माह चल रहा है। फिर भी जाम की समस्या से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शहर के मुख्य मार्ग तो दूर शहर के अंदर की गलियों में भी छोटे वाहनों का जमावड़ा लगे रहने से वहां भी जाम की समस्या बनी रही।
यातायात प्रभारी अजयवीर सिंह का कहना है कि सहालग और प्रथम कार्यदिवस के चलते वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या बनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें