फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ मंडी सें किसानों को धान बिक्री के दिए चेक हुए बाउंस

विज्ञापन
चैक बाउंस का विरोध करते ग्रामीण - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
हापुड़ मंडी सें किसानों को धान बिक्री के दिए चेक हुए बाउंस
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड स्थित नवीन कृषि मंडी से दर्जनों किसानों को आढ़तियों द्वारा दिए लाखों रुपये के चेक बाउंस हो गए हैं। करीब एक महीने से किसान आढ़तियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन इनका भुगतान नहीं हो सका है। शासन के आदेशों का हवाला देकर आढ़ती किसानों को जबरन चेक दे रहे हैं। राहत नहीं मिलने पर फफूंडा गांव के 13 किसानों ने भाकियू भानु के सामने दुखड़ा रोया है। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।
उल्लेखनीय है कि शासन ने मंडी में धान आदि बिक्री के भुगतान में पारदर्शिता लाने के लिए कई नियम बनाए हैं। आढ़तियों के अनुसार शासन का आदेश किसानों को चेक के माध्यम से भुगतान भी करना है। जिले के किसान इस व्यवस्था का शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। क्योंकि धान बिक्री के दौरान ही किसान खाद आदि की खरीद करते हैं।
विज्ञापन

जिसके लिए उन्हें कैश में रुपयों की जरूरत पड़ती है। लेकिन आढ़तियों द्वारा किसानों को चेक ही थमाए जा रहे हैं। आलम यह है कि लाखों रुपये के धान की बिक्री करने वाले दर्जनों किसानों को मिले चेक बाउंस हो गए हैं। करीब एक महीने से अनेक गांवों के किसान आढ़तियों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें आज कल का भरोसा देकर टरका दिया जाता है।
सोमवार को हापुड़ पहुंचे गांव फफूंडा के 13 किसानों ने यही दुखड़ा रोया। उन्होंने बताया कि उनके सभी चेक बाउंस हो गए हैं। जिसके बाद से वह करीब एक महीने से हापुड़ मंडी के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें भुगतान नहीं दिया जा रहा है। इसके विरोध में किसानों ने भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष से शिकायत की। भाकियू ने आढ़तियों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस समयावधि में राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने समस्या के विरोध में प्रदर्शन भी किया।
-इन किसानों के चेक हुए बाउंस-
संतरपाल के 70 हजार, कृष्ण कुमार के 1.45 लाख, सुभाष चंद के 1.45 लाख, महेश के 1.84 लाख, विशाल कुमार के 85 हजार, उदित भड़ाना के 50 हजार, सोविंदर कुमार के 35 हजार, दीपक के एक लाख, रंजीत के 50 हजार, सुबोध के 51 हजार, विनय सिंह के 80 हजार, करतार सिंह के 1.39 लाख रुपये के चेक बाउंस हुए हैं।
विज्ञापन

दो दिन में भुगतान की चेतावनी
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण का कहना है किसानों का मंडी में शोषण हो रहा है। आढ़ती गलत चेक किसानों को दे रहे हैं। नियमों के विरुद्ध आढ़त वसूली जा रही है। दो दिन के अंदर किसानों को राहत नहीं मिली तो मंडी में आंदोलन होगा।--फोटो संख्या-23
-अधिकारी कहिन-
मंडी समिति के सचिव सुशील कुमार का कहना है कि मामला गंभीर है। किसानों की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। उन्हें परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें